(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- 02 अक्टूबर 2021 महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन प्रदेश एवं जिला रायपुर इकाई ने मिलकर *अंकुरम* 2021 का आयोजन पवार सभा भवन कुशालपुर रायपुर में
किया गया जिसमें हमारे मुख्य अतिथि श्री मान सतीश जायसवाल जी, श्रीमती चित्रलेखा साहू जी उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी और अभी संकट की घड़ी से झुझते हुए लोगो की जिन सज्जनों ने सहायता की उनको सम्मान भी किया गया , इस कार्यक्रम में अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष टिकरिहा जी, प्रदेश सचिव डॉ ज्योति रानी मुदुली , स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव श्रीमती कविता छाबड़ा, रायपुर जिले के जिला अध्यक्ष डॉ आशीष बिसेन, जिला सचिव श्री प्रकाश मेघानी, गरियाबंद जिले के जिलामहासचिव श्री लोकेश मानिकपुरी जी अध्यक्ष श्री हिमाचल साहू जी , जिला उपाध्यक्ष बैशाखू राम साहू , श्री कमलेज बघेल सचिव ,श्री तुला राम सोनकर एवं अन्य 78 लोग उपस्थित थे जिसमें हमने कोरोनावायरस योद्धाओं को सम्मान प्रदान किया साथ ही हमारे मुख्य अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस कार्यक्रम में हमने मनो चिकित्सा से संबंधी हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया जिसमें हमने शपथ लिया कि हम आत्महत्या/मानसिक अवसाद जैसे विचार को त्याग करेंगे।इसमे हमारी अतिथि चिकित्सक डॉ सायमा बानो ने मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छे सुझाव दिए।


