डीईओ ने ली प्राचार्यो की समीक्षा बैठक फिंगेश्वर ,जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, October 10, 2021

डीईओ ने ली प्राचार्यो की समीक्षा बैठक फिंगेश्वर ,जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने

 

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / डीईओ ने ली प्राचार्यो की समीक्षा बैठक फिंगेश्वर ,जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर व विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा की उपस्थिति में विकासखंड फिंगेश्वर के समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक शासकीय ठाकुर दल गंजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में ली।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा करते हुए कहा कि 30 सितम्बर की स्थिति में कक्षा व जातिवार दर्ज संख्या,शिक्षा सत्र 2021-22 में पुस्तक वितरण,गणवेश वितरण,बेसलाइन आकलन की अद्यतन जानकारी, संकुल स्तर पर कम से 05 स्कूलों का सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग,ऑनलाइन पोर्टल में छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, नवनियुक्त शिक्षकों व व्याख्याताओ की प्रविष्टि, निष्ठा 2.0 एवं 3.0 में व्याख्याता, प्राचार्य,सहायक शिक्षक,शिक्षक,एवं प्रधानपाठकों की,किलोल पत्रिका की सदस्यता, जर्जर भवन की स्थिति, कोविड वैक्सिनेशन की जानकारी के साथ साथ नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु शिक्षकों व पालकों को प्रेरित करते हुए शाला में नियत समय तक शिक्षको की उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किए। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की मॉक टेस्ट प्रत्येक शनिवार को लेना है 12 नवम्बर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की जांच परीक्षा होगी इसके लिए विद्यार्थियों सतत अभ्यास कराते हुए ओ एम आर सीट कैसे भरना है,उनकी जानकारी देवे।वही कोविड 19 का पालन करते हुए शाला में अनुशासन के साथ साथ स्वच्छ्ता पर ध्यान देने की बात कही। जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर ने कहा कि आकलन परीक्षा का मूल्यांकन सही रूप से करते हुए मॉनिटरिंग कार्य को गूगल फार्म में अनिवार्य रूप से भरे।कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को गौठान भ्रमण कराया जावे ताकि विद्यार्थियों में गोपालन,स्वच्छता, नरवा, गरुवा,घुरुवा और बाड़ी के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के बारे में जागरुक किया जावे। ग्राम भ्रमण के पूर्व पालकों से लिखित सहमति प्राप्त करते हुए कोविड गाइडलाईन का पालन किया जावे। जिन शालाओ ने आज पर्यंत इंस्पायर अवार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीयन नही किये है वे जल्द ही पंजीयन करा लेवें। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी भागचंद चतुर्वेदी व मीनाक्षी शर्मा ने गढ़बो नवा भविष्य एवं अटल टिकरिंग लैब के बारे में जानकारी दी।वही ब्लाक नोडल अधिकारी किरण साहू,दीप्ति मिश्रा गंडेचा, अनिल मेघवानी,विजेता देवानी ने कबाड़ से जुगाड़,राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के साथ साथ दस अकादमिक बिंदुओं पर जानकारी दी। आभार प्रदर्शन विकासखंड स्रोत समन्वयक एस एस कंवर ने किया।इस मौके पर प्राचार्य एम एल कंवर,प्रफुल्ल दुबे,वर्षा नेताम,के आर निषाद,एम आर रात्रे,पूरन लाल साहू,बी एल ध्रुव,कमल पांडे,खुमान सिंह ध्रुव,नरेंद्र यदु,ओमप्रकाश सिन्हा, डायमंड नाग,डी के सेवई,लाकेश्वर द्विवेदी, बी एस ध्रुव,रेखा उपाध्याय,चैतन्य यदु,सरोज सेन,रंभा ध्रुव,नोडल अधिकारी संतोष साहू,विकास झा,हरीश कुमार टांडे,सतीश मालवीय, सहित विकासखंड फिंगेश्वर के प्राचार्य उपस्थित थे।*