(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
कार्यवाही को लेकर कैट ने सौंपा केन्द्र सरकार के नाम ज्ञापन
गरियाबंद / शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सदस्य प्रकाश रोहरा के नेतृत्व में नगर के व्यापारियो ने केन्द्र सरकार द्वारा ई-कामर्स के लिए बनाए नियमो को तत्काल लागु करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद और विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से ई-कॉमर्स नियमों का तत्काल प्रवर्तन हेतु मांग की गई। इस अवसर पर प्रकाश रोहरा ने बताया
कि देश के ई-कामर्स व्यापार में बड़ी विदेशी कम्पनियों द्वारा लगातार देश के क़ानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इससे चिल्हर एवं छोटे छोटे व्यापारियो को भारी नुकसान हो रहा है। केन्द्र सरकार से मांग की गई है ई-कॉमर्स नियमों का तत्काल लागु किया जाए। इस अवसर पर सांसद के नाम उनके प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह ठाकुर एवं विधायक शुक्ल ने नाम एल्डमैन ओम राठौर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ व्यापारी ललित पारख, विनय दासवानी, हितेश ठक्कर, रोशन देवांगन, निखिल साहू, हरमेश चावड़ा आदि उपस्थित थे।