(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वदेशी की भावना को प्रसारित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरिहंत वस्त्रालय राजिम के दुकान से खादी वस्त्र का खरीदी किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत को साकार करने के लिए अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का खरीदी करें। आज हमारे देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक का उपकरण, अनेक औषधियां, एवम् खाद्य पदार्थ का
निर्माण प्रारंभ हो चुका है, जिसे हम सब स्वयं खरीदें एवं अन्य अन्य को भी प्रेरित करें। आज मोदी जी के नेतृत्व में है अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हो चुकी है, एवं जन कल्याणकारी योजनाएं देश में लागू है इन सब का सही तरीका से धरातल में उतार कर राष्ट्र के मान सम्मान एवं गौरव को बढ़ाएं। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं साहू समाज के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, डाक्टर महेन्द्र साहू, कमल सिन्हा, राजू साहू मनीष साहू, महेश यादव एवं प्रदीप जैन उपस्थित थे
