(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /भाजपा जिला संगठन ने 09 अक्टूबर को गांधी मैदान में कवर्धा में घटित घटना में न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर पिछले दिनों कवर्धा में घटित घटना में न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामी के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित है। उन्होंने धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ के उपस्थिति की अपील की है।