पहले पुलिस को छकाया, फिर दौड़ाया और फिर फुंक दिया सीएम बघेल का पुतला - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, October 7, 2021

पहले पुलिस को छकाया, फिर दौड़ाया और फिर फुंक दिया सीएम बघेल का पुतला

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

पुलिस को चकमा दे, भाजुयमो ने फूंका सीएम बघेल का पुतला

गरियाबंद  / कवर्धा घटना को लेकर गुरूवार को जिला मुख्यालय में आयोजित भाजयुमो का सीएम बघेल और मंत्री मो अकबर का पुतला  दहन कार्यक्रम पुलिस के हस्तक्षेप के चलते काफी रोमांचित और नाटकीय हो गया। पुतला दहन को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने पहले पुलिस को काफी देर तक छकाया, इधर उधर दौड़ाया और फिर उनसे बचाकर पुतला फुंक दिया। इस दौरान शासन के कड़े आदेश के चलते पुतला दहन रोकने आई पुलिस काफी मशक्कत करते नजर आई।

गुरूवार को कवर्धा घटना को लेकर जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में भाजुयमो का पुतला दहन कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम को लेकर जहां भाजयुमो ने कड़ी तैयारी की थी वही पुतला दहन रोकने पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान वर्दी और सिविल ड्रेस में तिरंगा चौक के इर्द गिर्द खड़े हो गए। जिसके चलते पुतला दहन कार्यक्रम काफी रोमांचित और नाटकीय हो।

पुतला दहन करने तिरंगा चौक में एकजुट हुए भाजयुमो कार्यकर्ता पहले प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर बरते, काफी देर नारेबाजी की। इसके बाद शाम पांच बजते ही पहले पुलिस को छकाने पुराने कपड़े जलाने लेकर आए और उसे आग लगा दी। पुलिस इसे बुझाने में उलझी तो छुरा मार्ग से कुछ भाजयुमो कार्यकर्ता पुलता लेकर आए और जला दिया, तुरंत पुलिस उनके पीछे भागी। इस बीच पुतले को लेकर भाजुयमो और पुलिस के बीच काफी झूमाझटकी हुई दोनो झुमाझटकी करते करीब 15 - 20 फीट तक दूर चले गए। जिसके बाद एक पुलिस का जवान पुतला लेकर दशहत में भागा। इसके बाद दूसरी दिशा भाजयुमो कार्यकर्ता और एक पुतला लेकर आ गए जिसे पुलिस की झूमाझटकी से बचाकर जलाने में सफल हो गए।

 इधर शासन के निर्देश के चलते पुलिस पर पुतला दहन को रोकने काफी दबाव देखने को मिला। पुलिस ने पहले ही भाजुयमो के पांच पुलते बस स्टैण्ड से जप्त कर लिए वही पुलता दहन को रोकने कई बाल्टी पानी भी पहल से लेकर आ गए थे।

 इस दौरान भाजपा मंडल सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। कवर्धा में पांच दिन से हालात गंभीर है, कर्फ्यु लगा है लेकिन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अपने आकाओ को खुश करने उत्तर प्रदेश में डेरा डाले है। उन्होने कहा कि कवर्धा की घटना में सरकार त्वरित न्यायप्रिय कार्यवाही करे अन्यथा भाजयुमो सड़क से लेकर सदन तक कड़ा प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान उन्होने छत्तीसगढ़ के किसानो को भी यूपी के तरह 50-50 लाख रूपए देने की मांग की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े ने कहा कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते सीएम बघेल की जिम्मेदारी है कि प्रदेश की शांति व्यवस्था पर ध्यान दे, कवर्धा के खराब हालात को छोड़कर वे छत्तीसगढ़ से बाहर भाग गए जो कि उनके नाकामी और वर्ग विशेष के प्रति झुकाव को दर्शाता है।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, केशव साहू, बिन्दु सिन्हा, पुष्पा साहू, मंजुलता गुप्ता, सरिता साहू, प्रीती गणवीर, सरला उइके, सीमा यादव, प्राची कुटारे, पुनीता साहू, रोमा दान, भाजयुमो जिला महामंत्री युगल समदरिया, कोषाध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष आनंद ठाकुर, दीपक तिवारी, भीम साहू, शोभनी बाई यादव, इच्छा बाई यादव, पोखन कश्यप, अमृत कश्यप, लता यादव, देववंशिन यादव, पुनिया बाई यादव, मनीष यादव, राज डे, विशाल साहू, मोहन अविनाश दीवान, अजय डोंगरे, मोहन कुलदीप, शिव कुमार डोंगरे, डगेश्वर कश्यप, तारेश कुटारे, राघवेंद्र बम्बोडे, नागेंद्र देवांगन, सोनू देवांगन, लेखराज, भूपेंद्र देवांगन, मुकेश सिन्हा, चंदन रामटेके, विक्की साहू, मोहित भवे, मोनू साहनी, सोनू बम्बोडे, महेश साहनी, जुगनू जांगड़े, संतोष निर्मलकर, किंदा रामटेके, मोहन विश्वकर्मा, पुष्पराज राजपूत मौजुद थे।