(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / दिनांक 14 से 20 नवंबर 2021 तक पूरे सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.आर.नवरत्न के निर्देशानुसार गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से किया गया। इस
नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 85 विद्यार्थी बालिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया । जिला नोडल अधिकारी डॉ टी. सी.पात्रे ने बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा के साथ आंखो की देखभाल कैसे करनी है इस पर पूरी जानकारी दी बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया और सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया। बच्चों का नेत्र परीक्षण डॉ. पात्रे, नेत्र सहायक अधिकारी श्री पोशु राम साहू, श्री आर. पी. साहु एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री सुविनय बोस ने किया। नेत्र परीक्षण के उपरांत दृष्टि दोष पाए गए 12बच्चों को निः शुल्क चश्में प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पा रामटेके, शिक्षक श्री एन. के. वर्मा , श्री एल. एल. साहु एवं संदीप वर्मा सचिवीय सहायक ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।