संजय देवांगन धमतरी
धमतरी / महापौर विजय देवांगन ने बताया कि केंद्र की सरकार के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध के साथ-साथ राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार भी इस कार्यक्रम के माध्यम से कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का शहर के लोग अधिक से अधिक लाभ
ले सके। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिसके तहत आज देश के प्रधान प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जन जागरण पदयात्रा राजीव भवनधमतरी से शुरूआत करते हुए शहर के बांसपारा एवं मराठा पारा वार्ड में जनसंपर्क करते हुए पर्चा बांटकर किया गया बताया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा हैइस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिनसाहू, जन जागरण कार्यक्रम के शहर प्रभारी प्रभारी द्वय नीशु चंद्राकर, प्रमोद साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय ईश्वर देवांगन, अकाश गोलछा, अरविंद दोषी, आलोक जाधव, सलीम रोकडिया, विज्जु गोलछा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, ब्लॉक अध्यक्ष अन्य कार्य कार्यकर्ता उपस्थित थे