(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / कोपरा :- वहिं जिले के कोपरा में भी राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को मिलने वाली बोनस राशि वक़्त में नही मिल पाया आज दिनभर किसान बैंक के चक्कर काटते रहे अंतिम में निराश हताश किसान बिना बोनस राशि लिए ही बैरंग घर लौट गए।
वहिं किसानों के हक की पैसा समय पर नही मिलने के बाद जिले के भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, भाजपा पूर्व जिला डॉ अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलेश साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा राजिम मंडल के महामंत्री चंदन साहू, दसरथ यादव, नंदू सिन्हा, ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हक का पैसा उन्हें वक़्त में न मिलना सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है, दीवाली त्यौहार के वक़्त किसानों के साथ ऐसा छलावा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है।