गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 26 नवम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी)में संविधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारतीय संविधान के जनक डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यर्पण के साथ हुआ।
तत्पश्चात संविधान के प्रस्तावना का वाचन सामुहिक रूप से किया गया एवं संविधान के महत्व को सारगर्भित रूप से बताया गया ।मौलिक अधिकार, मौलिक कर्त्तव्य, संविधान के भाग,नीतिनिर्देशक तत्व को भी बताया गया ।कार्यक्रम में सभी शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद सरपंच मोहन लाल साहू,आनन्द साहू,ढालसिंह ध्रुव,सन्त राम ध्रुव,महेशध्रुव ,मन्नू साहू,वेदलता,गोस्वामी, लता साहू,गोदावरी साहू,बिसाहिन बाई साहू ,भगवती साहू एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।उक्त जानकारी संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने दिया।
(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद