(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / कोपरा :- ग्राम पंचायत भेंडरी(लो) के आदर्श गौठान मे गोवर्धन पूजा व गौमाता के पूजा अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी खिला कर साथ मे माननीय मुख्यमंत्री जी के सन्देश का वाचन किया. जिसमे गौठान अध्यक्ष खेलु राम साहू सरपंच मोहन लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य चंदन साहू , ओमप्रकाश साहू पंच, झम्मन पटेल सचिव,रामप्रसाद साहू एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंचल में गोवर्धन पर्व की धूम रही। किसानों और पशु पालकों ने गोवर्धन पर्वत का पूजन कर गायों को खिचड़ी खिलाई।,, दिवाली पर रौनक रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गोवर्धन पूजा को लेकर भी खासा उत्साह नजर आया।गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र में लोग घर-घर में पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर 12 के बाद लोगों ने घर में गोबर से बनाए गोवर्धन पर्वत को फूल-पत्ताें से सजाकर धूप-दीपक जलाकर पूजन किया।फिर दूध-दही अर्पित किया गया। घर में गाय-बैल का भी पूजन किया गया। गाय-बैल को नहलाकर आरती की गई और खिचड़ी खिलाई गई। गोवर्धन पूजा के दिन यादव समाज से जुड़े लोगो ने घरों में जाकर गायों को सोहाई बांधा गया