नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, November 3, 2021

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

 मिट्टी के दिए का उपयोग करने लोगो से की अपील

गरियाबंद, / 03 नवम्बर, 2021- दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होनें कहा है कि दीपावली पर्व विशेषकर खुशियॉ बॉटने का दिन है, इस दिन हमें ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार, सगे-संबंधी सहित आस-पास के लोगों के साथ खुशियॉ बॉटनी चाहिए। जिससे सही मायनों में इस दिन को

सार्थक बनाया जा सके और इसके लिए उन्होनें स्थानीय लोगों के पास से सामान खरीदने की भी अपील की है, जिसमें छोटे व्यापारी, कारिगरों एवं बुनकर से सामानों की खरीदी कर उनकी दीवाली भी खुशियों वाली बनाने में मदद की जा सकती है। गफ्फू मेमन ने समस्त जनों से अपील की है, कि दीवाली पर कोरोना महामारी के दृष्टिगत पटाखे जलाने का समय सहित अन्य दिशा निर्देश जनहित को देखते हुए दिये गये हैं जिनका पालन करें। सभी माता-पिता बच्चों को अपने निगरानी में ही पटाखे जलाने दें और मिलजुल कर हर्ष के साथ दीपावली का आनंद लें।