(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी में बाल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिला अस्पताल गरियाबंद के चिकित्सक डॉ एल एन चंद्राकर और उनकी टीम विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किये जिसमें मुख्य रुप से रक्तचाप, शुगर, आई टेस्ट वा जेनेरेल् बॉडी चेकअप था l इस कार्यक्रम के
लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री बसंत त्रिवेदी के द्वारा डॉक्टरों की टीम को बधाई व धन्यवाद दिया गया l एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस विशेष दिवस पर पिपरछेड़ी थाना के अधिकारियों के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया , जिसमें मुख्य रुप से संविधान, बच्चों के मौलिक अधिकार, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम व विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रधान आरक्षक श्री रामेश्वर महिलांगे के द्वारा दिया गया और बताया गया की यह कार्यक्रम बच्चों पर होने वाले अपराध , जानकारी व बचाव के उद्देश्य से यूनिसेफ और पुलिस विभाग के सहयोग से रखी गई है जिस पर श्री लोकेश्वर निषाद, प्रधान आरक्षक व संतोष जांगड़े, आरक्षक का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l कुल 119 विद्यार्थियों सहित संस्था प्रमुख श्री बसंत त्रिवेदी, श्री कामता प्रसाद साहू एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं जिसमें प्रमुख रुप से दीपक कुमार गावली, श्री किरण दीवान, श्री दिनेश निर्मलकर,श्री हरिनारायण यादव, श्री हेमंत कुमार दाऊ , श्री चंद्र कुमार कश्यप, श्रीमति योगेश्वरी यादव, सी के उईके, हितेंद्र सिन्हा एवम् ध्रूव जी ने इस कार्यक्रम मे उपस्थिति देकर लाभ लियाl कार्यक्रम की सफलता के लिए फुटबॉल कोच, खेल प्रभारी श्री सूरज राव महाडिक और व्याख्याता श्रीमति नूतन साहू का बधाई प्राप्त हुआ lकार्यक्रम का सफल संचालन व आभार व्यक्त व्याख्याता, भौतिकी श्री ओमप्रकाश वर्मा के द्वारा किया गयाl