(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भाजपा द्वारा मनाया गया भारतीय संविधान दिवस भारतीय जनता पार्टी फिंगेश्वर मंडल द्वारा विश्राम गृह फिंगेश्वर में भारतीय संविधान दिवस जोर शोर से मनाया गया उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर एवं जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भारत
माता तथा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकरके तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया संविधान दिवस में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहां कहा कि 15 अगस्त सन 1947 को भारत देश आजाद हुआ तत्पश्चात देश शुव्यवस्था हेतु संविधान की आवश्यकता पड़ा श्री साहू ने कहा कि राजेंद प्रसाद तथा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया जिन्होंने भारतीय संविधान हेतु अपना सुझाव दिया 26 नवंबर 1949 को विश्व का सबसे बड़ा एवं लिखित संविधान भारतीय संविधान तैयार हुआ तथा 26 जनवरी सन 1950 को देश में लागू किया गया श्री रामू राम साहू ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक दलित वर्ग से तथा अत्यंत गरीब परिवार से होते हुए भी काफी पढ़ा लिखा और विद्वान व्यक्ति रहा है आज देश में हम सब को अपने हक के साथ जीने का अधिकार किसी ने दिलाया तो वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रहा श्री साहू ने यह भी कहा कि संविधान को लागू हुए काफी वर्ष गुजर जाने के बाद भी संविधान दिवस का आयोजन पूर्व के केंद्र के सरकार ने नहीं कर पाया किंतु 2014 में मोदी जी की सरकार बनने पर माननीय नरेंद्र मोदी ने देश की जनता एवं जागरूकता के लिए भारतीय संविधान दिवस मनाने का शुरुआत किया और आज हम सब देशवासी भारतीय संविधान दिवस मना रहे हैं वास्तव में संविधान के प्रति देश के हर नागरिक को अधिकार एवं कर्तव्य पता नियमों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान भारतीय संविधान है भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर ने कहा कि देश के हर नागरिक को संविधान का पालन करना चाहिए और संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए किसी दूसरे के अधिकार का हनन नहीं करना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को याद करते हुए कहा कि आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में उनका नाम विश्व पटल पर लिया जा रहा है श्री भुनेश्वर साहू ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हम उस देश में निवास करते हैं जहां की संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है विश्व में सर्वश्रेष्ठ है उन्होंने यह भी कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर काफी विद्वान एवं लोकप्रिय व्यक्ति रहा है किंतु कुछ घटिया मानसिकता की राजनेताओं ने उन्हें चुनाव नहीं जितने दिया तथा राजनीति में आगे बढ़ने से रोका गया जोकि बहुत ही निंदनीय है उक्त कार्यक्रम में उपस्थित यदुनंदन श्रीवास ने भी समाधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए स्कूलों में पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग किया कार्यक्रम का संचालन सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष किरण सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर ने किया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर साहू समाज जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रेमलाल ढोढर तुलसी राम साहू जिला मंत्री भाजपा मंजू हरित महिला मोर्चा जिला मंत्री संतोषी श्रीवास्तव पूर्व मंडल मंत्री सोनी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदमा यदु महामंत्री संगीता साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू खिलेश्वर साहू ओम प्रकाश साहू तुलसी राम साहू यदुनंदन श्रीवास नाथू राम साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित है