(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
चुनाव में योगेश्वरी साहू ने दुलेश्वरी तारक को एक वोट से हराया।
गरियाबंद / न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम ने ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच डॉली साहू को छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 धारा 40(1)क अंतर्गत के परन्तुक में पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी मानते हुए पद से मुक्त किया
है।बर्खास्त होने के पश्चात उपसरपंच राजेश यादव 6 माह के लिए कार्यवाहक सरपँच बनाया गया था।लेकिन निर्वाचन आरक्षण में सामान्य महिला होने के कारण आज निर्वाचन किया गया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के आदेश के अनुसार 11 नवंबर दिन गुरुवार को उपसरपंच राजेश यादव को ग्राम पंचायत कोपरा के सरपँच पद का प्रभार सौंपा गया था।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर ने ग्राम पंचायत कोपरा के सरपँच पद को लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसमें छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 ( 1 ) ( क ) के तहत सरपंच ग्राम पंचायत कोपरा डाली साहू को सरपंच पद से पृथक कर दिया गया है। अतएव पंचायत राज अधिनियम में निहित प्रावधान अनुसार वरिष्ठ / सहायक आ.ले.प.क. अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कोपरा में कार्यकारी कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति की कार्यवाही होते तक कार्यकारी कार्यवाहक सरपंच का उपसरपंच को प्रदान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने सचिव ग्राम पंचायत कोपरा को आदेशित किया था।जनपद पंचायत फिंगेश्वर से आज निर्वाचन अधिकारी के रूप में नूतन साहू,रेख राम साहू कोपरा पहुंचे।ग्राम पंचायत भवन में निर्वाचन पद्धति से चुनाव हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।योगेश्वरी साहू व दुलेश्वरी तारक चुनाव मैदान में थे।कुल मत 19 थे। सभी ने मतदान किया।योगेश्वरी साहू को 10 वोट मिले व दुलेश्वरी तारक को 9 वोट मिले।इस प्रकार योगेश्वरी साहू 1 वोट से विजयी हुए।