धमतरी / छत्तीसगढ़ में भाजपा ने डीजल पेट्रोल वेट कम करने की बात को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया शनिवार को धमतरी में जिला भाजपा संगठन ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया प्रदेश सरकार
पर जमकर हल्ला बोला गया एक तरफ केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में कुछ कमी कर लोगों को राहत दी है वही दूसरी तरफ भाजपा इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ सड़क में आ रही है। आज शहर के सिहावा चौक में विधायक रंजना साहू समेत भाजपाइयों ने करीब एक घण्टे तक चक्काजाम कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और पेट्रोल डीजल के दामों से वैट घटाने की मांग की गई है।भाजपाइयों का कहना है कि केंद्र सरकार ने दाम कम किये मगर अब राज्य सरकार वैट न घटाकर अपने वादे से मुकर रही है। मालूम हो कि हाइवे में करीब 1 घण्टे तक चक्काजाम रहा, जिसकी वजह से मार्ग में आवाजाही भी बाधित रही। चक्काजाम को देखते हुये पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
संजय देवांगन धमतरी