नेशनल हाईवे 130c फिर खून से लथपथ , एक की मौके पर मौत , दो गंभीर रूप से घायल - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 20, 2021

नेशनल हाईवे 130c फिर खून से लथपथ , एक की मौके पर मौत , दो गंभीर रूप से घायल

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे मार्ग में मोटर साइकल सवार तीन लोग ट्रक में घुसे,एक की मौके पर मौत,दो गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद  / मैनपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे130c मैनपुर देवभोग मुख्य मार्ग में राजापडाव के पास आज सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन लोग देवभोग के तरफ जा रहे थे और सामने से आ रही ट्रक में टक्करा जाने से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,
दो लोग गंभीर रूप से घायल है घायलों का मैनपुर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है मोटरसाइकिल में सवार तीनों युवक कहा के निवासी हैं अभी तक पता नहीं चल पाया है