अटल टिंकरिंग लैब कौन्दकेरा में टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

अटल टिंकरिंग लैब कौन्दकेरा में टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संपन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा मे दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया । स्कूल के अटल इंचार्ज एवं जिला नोडल श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इस  ट्रेनिंग प्रोग्राम के क्रियान्वयन हेतु गरियाबंद जिले के ऐसे स्कूल का चयन किया गया  जहां अटल टिंकरिंग लैब का संचालन  किया जा रहा है तथा वे

स्कूल जिनको अटल स्मार्ट लैब का समान समग्र शिक्षा द्वारा  प्राप्त है । आयोजन मे प्रशिक्षक प्रियंका घरत विज्ञान आश्रम पुणे द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रशिक्षण दीया जिसमें गरियाबंद जिले के 10 हायर सेकेंडरी स्कूल एवं हाई स्कूल फिंगेश्वर ब्लॉक से हायर सेकेंडरी स्कूल भसेरा, हाई  स्कूल बोरसी, हायर सेकेंडरी स्कूल देवी संपद राजिम, हायर सेकेंडरी स्कूल बासीन ,
छुरा विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा, हायर सेकेंडरी स्कूल खडमा, हायर सेकेण्डरी स्कूल पांडुका,  गरियाबंद विकास खंड से हायर सेकेंडरी स्कूल धवलपुर, हाई स्कूल सढौ़ली, हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरछेड़ी प्रत्येक स्कूल के अटल इंचार्ज व लैब प्रभारी शिक्षक एवं दो छात्र शामिल हुए । ब्लॉक मेंटर अटल टिंकरींग लैब सतीश मालवीय  बताया  कि
प्रशिक्षण मे शामिल विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और छात्र छात्राओं को  आरडिनो आधारित प्रोग्राम एवं उनसे बने विभिन्न मॉडल को प्रशिक्षक के द्वारा  विस्तार से समझा कर मॉडल आधारित गतिविधि करवाया गया। इस  प्रशिक्षण के आयोजन में प्रभारी संस्था प्रमुख दीनू राम यदु ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों एवं बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रति समझ एवं जिज्ञासा उत्पन्न होती है ।  प्रशिक्षण में  संस्था के शिक्षक खेलावन राम
सिन्हा संकुल समन्वयक डॉक्टर मुन्नालाल देवदास ,सीपी साहू एवंअटल टिंकरिंग कौन्दकेरा के टीम लक्ष्मी यदु, भावना देवांगन,  परमेश्वर निषाद, अजय साव कृष्णा कंसारी  व कौन्दकेरा के अटल लैब के  छात्र , छात्राओं  की विशेष सहभागिता रही।