झरझरा मन्दिर पर किया हनुमान मंदिर का भूमिपूजन - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, December 17, 2021

झरझरा मन्दिर पर किया हनुमान मंदिर का भूमिपूजन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद / पाण्डुका :- अंचल के प्रसिद्ध व ग्राम मुरमुरा के निर्जन प्राकृतिक धरोहर पर बसे ईष्ट देवी मां झरझरा मन्दिर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संत सियागोवर्धन शरण व्यास जी महराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका के कर कमलो व गरिमामय उपस्थित में समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में मां झरझरा मन्दिर परिषद पर हनुमान मंदिर का भूमिपूजन का कार्यक्रम

सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने महंत जी से आशिर्वाद प्रदान करने का भी प्राप्ति हुआ। जिसमें ग्रामीणों व लोगो का मन्दिर निर्माण का उत्सुकता व उत्साह काफी दिनो से रहा है। जो कि आज मां माता झरझरा के कृपा पात्र होकर आज मन्दिर परिषद पर हनुमान जी का मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया। ग्रामीण व लोगो और दर्शनार्थियों एवं श्रध्दालुओं का मन्दिर निर्माण होने पर उत्साह देखी जा रही है।
 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संत सियागोवर्धन शरण व्यास जी महराज ने कहा कि दुनिया मे कोई भी कार्य करने के लिए एक कर्ता के रूप में होते है व कार्य करने से पहले जीरो से शुरूआत होकर एक सिमित होता है वही समिति कितना बढ़ जाए जो कि उसका पहलू नही होता है वही एक अच्छा कार्य का शुभारंभ आज हो रहा है। वही आगे कहा कि सच्चा ह्दय से सच्चा भाव से जो भी कल्पना किया जाए जो भी विचार किया जाए उसको परमात्मा पूरा करते है। वही ईशांत का सोचने का विचार ईष्ट रहने का बात कहा गया। जितना ज्यादा हमारे अंदर श्रध्दा होगा उतना ही ज्यादा शक्ति प्रदान होना व एक दूसरे पूर्ण करते है। वही ग्रामीणो व लोगो ने ह्रदय के भाव से मन्दिर निर्माण के लिए दान अर्पित किया गया।
 कार्यक्रम में  उपस्थित  पुरोहित महराज पुष्कर तिवारी, सुंदरानी जी, सरपंच दशोदा ध्रुव, सचिव सुरेश कुमार, उपसरपंच वासुदेव ध्रुव, गैदलाल साहू, चम्मन साहू, किशुन साहू, दिलीप साहू, अनिल कुमार,तेजू राम साहू दीपक ध्रुव, मोहन साहू, दीपचंद साहू धुरसा, जगदीश साहू, हिरामन ध्रुव, डोमन ध्रुव,  केजऊ राम, कामता साहू, गौकरण मानिकपुरी, हरिश्चन्द्र तारक सुरेन्द्र कुमार साहू, नोहर साहू, गोवर्धन यादव जमुना बाई साहू, इन्द्रानी ध्रुव, पांचो बाई, लता बाई सहीत समस्त ग्रामवासी झरझरा विकास समिति एवं आदी लोग उपस्थित थे।