जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव प्रतियोगिता में फिंगेश्वर विकासखंड का अच्छा प्रदर्शन रहा - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, December 18, 2021

जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव प्रतियोगिता में फिंगेश्वर विकासखंड का अच्छा प्रदर्शन रहा

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर : -14 दिसंबर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा उत्सव का आयोजन स्थानीय क्रीड़ा परिसर खेल मैदान गरियाबंद में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ,अध्यक्ष- पुलिस अधीक्षक जे.आर .ठाकुर, विशिष्ट अतिथि गफ्फू मेमन 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा जनभागीदारी के अध्यक्ष हरमेश चावड़ा जी  थे ।पांचों विकासखंड से लगभग 400 प्रतिभागी आए हुए थे।जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल के मार्ग दर्शन में जिले से आये व्यायाम शिक्षकों एवंम खेल के जानकार शिक्षको ने कार्यक्रम को सफल बनायें । महिला खेलकूद में- एथलेटिक्स, वालीबाल ,तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग ,कबड्डी ,रस्साकशी आदि विधाएं थे ।उसी प्रकार युवा उत्सव कार्यक्रम में लोक नृत्य ,लोक
गीत ,राउत नाचा पंडवानी,सुआ नृत्य ,पंथी नृत्य, शास्त्री गायक ,शास्त्री नृत्य, हारमोनियम ,तबला ,बांसुरी, गिटार ,सितार वादन थे। निबंध, चित्रकला ,भाषण ,वाद विवाद, क्विज ,प्रतियोगिता भंवरा गेड़ी दौड़, कबड्डी ,खो-खो इत्यादि विधाएं थे । जिसमें फिंगेश्वर ब्लॉक के प्रतिभागी पूरे कार्यक्रम में छाए रहे महिला खेलकूद में फिंगेश्वर  ब्लॉक के प्रदर्शन इस प्रकार से है -खो-खो बालक ,बालिका जामगांव प्रथम, कबड्डी बालक तर्रा प्रथम ,कबड्डी बालिका बासीन द्वितीय ,रस्साकशी कौं द केरा प्रथम ,एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़,लंबी कूद में ज्योति
बासीन प्रथम ,एवं गोला फेंक में द्वितीय पंद्रह सौ मीटर दौड़ में एकता  बासीन प्रथम , 200 मीटर दौड़ में यमुना बासीन प्रथम ,रिलेरेस100× 4 में द्वितिय, ऊंची कूद  में नीलम परसदा जोशी द्वितीय ।युवा उत्सव प्रदर्शन इस प्रकार रहे -लोक नृत्य राजीव लोचन कालेज प्रथम ,हारमोनियम वादन में खेमचंद यादव लोहरसी प्रथम, साहित्य सृजन  में प्रेम लाल पुरैना प्रथम ,निबंध में चंद्रकला कौं द केरा प्रथम ,शास्त्री गायक में रोशन शर्मा नवोदय विद्यालय राजिम प्रथम।
चित्रकला में दीक्षा साहू कौंदकेरा,द्वितीय ,पंडवानी गायन  में40 प्लस में बोरिद प्रथम, सुआ नृत्य में कौं द केरा प्रथम रहे ।।  कार्यक्रम के समापन में मुख्यातिथि-  विधायक राजिम विधानसभा माननीय अमितेश शुक्ला जी ,प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री , अध्यक्ष- संजय नेताम जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक गन आए हुए थे ।उन्हीं के हाथों पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रकार पूरे कार्यक्रम में फिंगेश्वर ब्लॉक का प्रदर्शन अच्छा रहा   महिला खिलाड़ियों एवं युवा उत्सव के प्रतिभागियों को नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र निषाद एवं ब्लॉक संयोजक -डॉ. मुन्नालाल देवदास  राष्ट्रपति पुरुष्कृत शिक्षक को ब्लॉक के अध्यक्ष- पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष -योगेश साहू ,बीईओ -चंद्रशेखर मिश्रा बी.आर .सीसी .टिकेंद्र यदु , जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ,कला परम्परा जिला गरियाबंद के संयोजक छत्तसगढी लोक कला मंच संझा बिहनिया लोहरसी (राजिम) के संचालक, गायक, गीतकार , राजकुमार यादव, राजीव  लोचन कॉलेज के प्राचार्य आदि दे टीम को बधाई और शुभकामनाएं दिए ।