(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- गुरुघासीदास साहित्य संस्कृति अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा न्यू राजेन्द्र रायपुर में सार्वजनिक गुरुघासीदास जयंती समारोह 18 दिसम्बर 2021 को गरियाबंद जिला तरीघाट (राजिम)निवासी शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अकादमी द्वारा सुंदरलाल फुलझेले सम्मान सेअकादमी के अध्यक्ष के पी खांडे,डॉ,जे आर
सोनी,प्रकाश बांधे ,बबलू त्रिवेंद्र, अनिल भतपहरि एवं सभी पदाधिकारियों के उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो,श्रीफल ,साल भेट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से सम्मानित किया गया।शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी 1999से शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी) मे कार्यरत है,इनके द्वारा शिक्षा के अलावा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है ताकि समाज के आने वाले भविष्य शिक्षा के माध्यम से उच्च शिखर तक पहुंच सके।कोरोना काल मे भी नियमित मोहल्ला क्लास संचालित कर बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में बनाये रखा, इनमे कार्य के प्रति समर्पण लगन ,पालको से निरन्तर सम्पर्क,समाज के विकास के लिए चिंतन शील व्यतित्व के धनी है।सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षकों, समाज प्रमुखों ,शुभचिंतको ने बधाई दी ।बधाई देने वालो में जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चन्द्राकर,डॉ आनंद मतावले, दुजलाल बंजारे,सुघरमल आड़े, मुन्ना कुर्रे,सहदेव बंजारे,विष्णु जांगडे,हरीश टांडे,झामसिंह सोनवानी,टिकेन्द्र बंजारे,ओमप्रकाश बोरसे,विनोद टंडन,नरेन्द्र सुर्यवंशी, जीतू खुटे,प्रेम मार्कण्डेय, तेजकुमार मांडले,रेखराज बघेल,जतिराम बंजारे, जगदीश डहरिया, सुनीता चतुर्वेदी,रूखमणी टांडे,अनिता बंजारे,जसवंतीन टोडरे,भूषण देवी टोडर आदि ने बधाई दी।