धमतरी / मगरलोड :- 9 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार को छ. ग.सहायक शिक्षक फेडररेशन जिला धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय आह्वान पर होने वाली अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए कलेक्टर धमतरी,जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी, के नाम अपनी एक सूत्रीय मांग *वेतन विसंगति दूर करने* हेतु विधिवत ज्ञापन के मद्ध्यम से सूचना दिया गया, जिसमें
11 व 12 दिसंबर को जिला के चारो ब्लॉक मुख्यालय में 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 13 दिसंबर से राजधानी में अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल होने की बात कही जिला अद्ध्यक्ष हुलेश चन्द्राकर ने बताया कि जिले से 3हजार के आसपास सहायक शिक्षक ब्लॉक के बाद राजधानी कूच कर आंदोलन में भाग लेंगे , साथ में जिला पदाधिकारीगण दौलत ध्रुव,रोमन रात्रे,मुकेश यादव,पवन परिहा,डी पी साहू,नरेंद्र सिन्हा, तेजलाल साहू,प्रकाशचंद,विजय निषाद,घनश्याम नगारची,शैलेन्द्र साहू,भपेश साहू, इंद्रजीत बंजारे इंद्रजीत बंजारे, चम्पेश्वर साहू प्रकाश चंद साहू ,नरेंद्र सिन्हा, तेजराम यादव ,रमेश देवांगन पवन परिहा,संतोष मंडावी ,परमेश्वर साहू ,वरुण साहू ,डीपी साहू ,सुरेंद्र प्रजापति, श्रीमती कविता साहू, श्रीमती दीपिका सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, वीरेंद्र ध्रुव ,कार्तिक साहू, कपिल देशलहरें, निधि पवार, लीलेश्वर ग्वाल ,शरीफ बेग मिर्जा, नवदीप सलाम, पियूष साहू आदि ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी वादा से मुकरते हुए दिख रहे है जबकि सत्ता में आते ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की बात जन घोषणा पत्र में भी कही थी पर अब हल्ला बोल से ही आवाज बुलंद कर हक हासिल किया जा सकता है इसलिए ब्लॉक धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक अपनी मांगों के लिए 13 ता से राजधानी में एकजुट होंगे
धर्मेंद्र साहू मगरलोड