बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण कीया प्राथमिक शाला भेण्ड्री में - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 6, 2021

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण कीया प्राथमिक शाला भेण्ड्री में



(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / कोपरा  :- आज भारतीय सविंधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर 6 दिसम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी) में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(चिरायु) टीम द्वारा शाला में दर्ज 138 में आज

उपस्थित 119 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क,सेनेटाइजर ,हाथ को नियमित रूप से साबुन से सफाई करने  कहा गया ,साथ ही 8,9 दिसम्बर को विशेष कोरोना टीका अभियान में अपने घर  परिवार में बचे हुए लोगो को
टीका लगवाने प्रेरित किया। साधरण शर्दी, खासी,बुखार, खुजली ,कृमि का परीक्षण कर , प्रभावित 30 बच्चों को दवाई दिया गया।स्वास्थ्य परीक्षण डॉ देवेंद्र कुमार बंजारे आयुष मेडिकल ऑफिसर द्वारा किया गया।डॉ बंजारे के साथ क्षमा शर्मा फार्मासिस्ट, सोनबति पटेल ए एन एम ,
वाहन चालक  ठाकुर उपस्थित रहे।स्वास्थ्य परीक्षण में शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव, रेखराम निषाद का विशेष सहयोग रहा।