(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
आम आदमी पार्टी राजिम जिला गरियाबंद का आमरण अनशन हुआ सफल
विगत 08 दिनों से चला आ रहा आमरण अनशन हुआ समाप्त
अनुविभागीय अधिकारी राजिम ने आमरण अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर को जुस पिलाकर कराया आमरण अनशन समाप्त
गरियाबंद / राजिम :- आम आदमी पार्टी राजिम जिला गरियाबंद का आमरण अनशन दिनांक 09 दिसंबर 2021 से जारी रहा जिसमें आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर पिछले आठ दिनों से लगातार अवैध
प्लाटिंग एवं पुरे जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के विरोध में रेत माफियाओं एवं जिला खनिज अधिकारी फागू राम नागेश एवं निरीक्षक मृदुल गुहा पर एफ आई आर दर्ज करने एवं दोनों खनिज अधिकारीयो को बर्खास्त करने के साथ-साथ भुमाफिया एवं तत्कालीन पटवारी जलांधर भोइ, तत्कालीन तहसीलदार ओपी वर्मा ,तत्कालीन उपपंजीयक रमा घाडके पर एफ आई आर दर्ज करने एवं अवैध प्लाटिंग पर पुर्ण प्रतिबंध लगाने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने आमरण अनशन पर बैठे थे।जिसे आज आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय गरियाबंद के प्रतिनिधी के रुप में अनुविभागीय अधिकारी राजिम, तहसीलदार राजिम, टी आई राजिम आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर सभी मांगों को सुनकर अवैध प्लाटिंग पर तत्काल एक्सन लिया जा रहा है और उस पर कार्रवाई भी शुरू हो गया है। अवैध प्लाटिंग पर कम से कम 1सप्ताह का लिखित आश्वासन दिया और आश्वस्त किया कि 03 दिन में आपको कार्रवाई का असर दिख जाएगा और रहा सवाल अव अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की तो उसको अभी पुरा बंद करा दिया गया है और यदि आपको पता चलता है तो हमें फोन पर अवगत करा देंगे हम तत्काल उस पर कार्यवाही करेंगे ।खनिज अधिकारियों पर कार्रवाई कलेक्टर महोदय जांच कर करेंगे। इस तरह के आश्वासन के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजिम ने आमरण अनशन कर रहे जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर को अनार का जुस पिलाकर आमरण अनशन समापन कराया और कहा कि आपके मांग की 19 बिंदुओं पर पुरा पुरा विचार प्रशासन करेगी। आमरण अनशन के सफ़लता के समय ये सभी साथी गण उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष युथ विंग तेजेन्द्र तोडेकर , जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा, राजिम विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष अभनपुर मोहन चक्रधारी,राज यादव, रोहित साहू,जय सिंह ठाकुर,गिरीसदयाल, सुनील यादव प्रथम सिंह ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी केइस आंदोलन में आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर का विशेष व उनके साथियों का भरपूर सहयोग रहा जिनमें तेजेन्द्र तोडेकर व उनकी टीम तथा आम आदमी पार्टी जिला गरियाबंद के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता है।