(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला स्व सहायता समूह से छीनना प्रदेश सरकार की असंवेदन शील रवैया को दर्शाता है।
गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत वा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवकी साहू ने रेडी टू ईट पोषण
आहार का कार्य महिला स्व सहायता समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विभाग निगम को दिए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के लिए निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति इतना संवेदन शील है साबित हो गया भाजपा नेत्री द्वय ने कहा कि एक तरफ केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाएं लागू करके देश की महिलाओं के शासक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है वही दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों को छीनकर अन्य विभागों को दे रही है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत वं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकी साहू प्रदेश सरकार की इस निर्णय को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकारआई है तब से केंद्र द्वारा संचालित की गई योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नही मिल पा रहा है भाजपा नेताओं ने महिला प्रदेश सरकार के इस निर्णय को महिला विरोधी निर्णय कहते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में विगत कई वर्षों से रेडी टू ईट निर्माण कर वितरण करने का काम छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी लगभग 20000 महिलाओं द्वारा किया जा रहा है प्रदेश सरकार के द्वारा महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य छिनने प्रदेश के महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी