2500 रुपया बेरोजगारी भत्ता कब दे रही छत्तीसगढ़ सरकार - आकाश राजपूत - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 20, 2022

2500 रुपया बेरोजगारी भत्ता कब दे रही छत्तीसगढ़ सरकार - आकाश राजपूत

गरियाबंद  /राजिम  :- राजिम भाजयुमो  मंडल अध्यक्ष  आकाश सिंह राजपूत ने कांग्रेसीयो के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी ये बताए कि तीन वर्षो में छत्तीसगढ़ के कितने बेरोजगारों को नौकरि दिया जुट का पुलिंदा बना कर  सरकार बनाने वाले कांग्रेसीयो को यह तक पता नही की लोकतंत्र में किसी विषय को ले कर अपनी बात करखने का सब को अधिकार है फिर

इतनी बौखलाहट क्यो हो रही है यदि किसी भी छेत्र में कार्य किए रहते तो मुह छिपाने की जरूरत नही पड़ता अपनी चुनावी घोषणा पत्र में गंगा जल ले कर कसम खाने वाले कांग्रेसी यह बताए कि बेरोजगारो को 2500 रुपया महीने का बेरोजगारी भत्ता कब दे रहे है तीन सालों से बेरोजगारी भत्ता के आस लगाए बेरोजगार युवा साथियों के सामने कांग्रेसीयो  का झूठ का पर्दाफाश हो रहा है जिससे बचने के लिए उनके नेता सफाई देते घुमने के बजाए उन्हें चाहिए कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में अमल करें और दूसरे राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों की निंदा करना बन्द करे