सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, January 14, 2022

सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

गरियाबंद / फिंगेश्वर  :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम बड़ा धूमधाम से विद्यालय मैं अध्ययनरत भैया बहनों आचार्य तथा विद्यालय संचालन समिति की उपस्थिति में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बालाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामू राम साहू रहे तथा अध्यक्षता

व्यवस्थापक पूनम यादव ने किया एवं विशेष अतिथि के रुप में प्राचार्य सुरेश यादव प्रधानाचार्य केवलराम ध्रुव रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत के शान तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं श्री साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1963 को कलकत्ता में हुआ था तथा बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्ता रहा है वे प्रारंभ से ही
मेधावी और उत्कृष्ट विचार रखने वाले रहे हैं उनका गुरु रामकृष्ण परमहंस रहे हैं तथा वे काली माता के उपासक थे श्री रामू राम साहू ने यह भी कहा कि विश्व धर्म सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के शिकागो में हुआ जिसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया जहां उन्हें मात्र 2 मिनट का बोलने का समय दिया गया किंतु उद्बोधन का प्रारंभ भाई एवं बहनों से किया जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए और उन्हें विचार व्यक्त करने का लगातार समय दिया गया स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति एवं वेदांत तथा दर्शन पर विश्व पटल पर व्याख्यान देकर भारत का मान बढ़ाया तथा उपस्थित विद्वत जन भारत के ज्ञान से काफी
प्रभावित हुआ अध्यक्षता कर रहे व्यवस्थापक पूनम यादव ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी जी के विचार से प्रेरणा लेना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को योग्य बनने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है सरस्वती शिशु मंदिर मैं पढ़ने वाले विद्यार्थी का संस्कार समाज में उत्कृष्ट रूप से दिखाई पड़ता है इसलिए उपस्थित सभी भैया बहन स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और योग्य बने प्राचार्य श्री सुरेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य जवाहर यादव सुश्री ममता ठाकुर ने भी संबोधित किया साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत कई भैया बहनों ने भी अपना विचार स्वामी विवेकानंद जी पर रखा तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामू राम साहू का भी जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा मनाया गया तथा उन्हें तिलक लगाकर तथा साल श्रीफल से व्यवस्थापक पूनम यादव एवं प्राचार्य सुरेश यादव तथा आचार्य गणों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया कार्यक्रम  का संचालन आचार्य महेश सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य केवल राम ध्रुव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामू राम साहू व्यवस्थापक पूनम यादव प्राचार्य सुरेश यादव प्रधानाचार्य केवल राम ध्रुव आचार्य जवाहर यादव रूप सिंह साहू हरी चंद साहू महेश सिन्हा ममता ठाकुर यादराम साहू नेहरू साहू कृष्णा तिवारी घनश्याम साहू नागेंद्र साहू नरेंद्र साहू ऋषभ डर से ना सुलोचना निर्मलकर सुषमा साहू ललिता सिन्हा निरंजना शुक्ला लिली पांडे नागेश्वरी साहू बालमुकुंद यदु प्रेमलाल टोडा छबि लाल यादव मनी दीदी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे