गरियाबंद / राजिम : - भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू ने कांग्रेस के फिंगेश्वर ब्लाक अध्यक्ष रुपेश साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस अपने वादे से मुकर-कर युवाओं के साथ छलावा कर रही है। तीन साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और जब सशक्त विपक्ष के रूप में भाजयुमो युवाओं के हित में प्रदर्शन कर रही है तो कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने बचकाने बयान बाजी कर रही है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि चरण वंदन की राजनीति करने वाले कांग्रेसी यह ना भूले की जिस विधायक को वे विकास पुरुष बता रहे हैं उनके पिता तीन तीन बार के मुख्यमंत्री रहे, जिनके चाचा 9 बार के सांसद रहे, वे स्वयं प्रथम पंचायत मंत्री रहे और वर्तमान में भी विधायक है इसके बावजूद राजिम विधानसभा का विकास क्यों नहीं हो पाया ?
आज पूरे विधानसभा की जनता विधायक से खफा है, रायपुर जाके उनसे मिलने घंटो इंतेजार पड़ता है। क्या इसी दिन के लिए जनता ने उन्हें चुना था?? विकास ने आगे कहा कि अपनी ही सरकार में बेरोजगारों के हित में आवाज उठाने में नाकाम विधायक एवं उनके स्व पिता अगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की नजर में भगवानतुल्य हैं तो वे उनके नाम पर एक मन्दिर बनवा लें और उनकी पूजा करते रहें ? लेकिन उनकी झूठी महिमामंदन ना करे, क्षेत्र की जनता भली भांति उनको पहचान चुकी है।उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उन्हें और उनके विधायक को युवाओं की इतनी चिंता है तो अपनी सरकार से प्रदेश के बेरोजगारों को हक दिलाने प्रयास करे तो शायद राजिम विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ न्याय होगा।Friday, January 21, 2022
Home
Unlabelled
कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया, निष्क्रीय विधायक का महिमामंडन बंद करें कांग्रेसी – विकास
कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया, निष्क्रीय विधायक का महिमामंडन बंद करें कांग्रेसी – विकास
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu