धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम मेला तैयारियों का अवलोकन शाम को घूम घूम कर लिया जायजा - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, February 12, 2022

धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम मेला तैयारियों का अवलोकन शाम को घूम घूम कर लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे महाशिवरात्रि को लक्ष्मण झूला का शुभारंभ

गरियाबंद  / राजिम  :- प्रदेश के गृह मंत्री एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज शाम राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, महानदी आरती, बैठक व्यवस्था, सड़क लक्ष्मण झूला और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी भी मौजूद थी । उन्होंने कुलेश्वर मंदिर का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भी की।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि लक्ष्मण झूला का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा।  उन्होंने सभी अधिकारियों को  युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण  के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ,अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया, एसडीएम श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो, जल संसाधन, नगर पालिका, लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।