गरियाबंद / राजिम :- कोपरा :-क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम मुड़तराई में प्रेमलाल कंवर के परिवार द्वारा मार्ग किनारे राहगीरों को सुविधा प्रदान करने अपनी धर्मपत्नी स्व. तोषबाई कंवर की स्मृति में लगभग तीन लाख रुपए की लागत से चार राहगीर प्रतीक्षालय का गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। राहगीर प्रतीक्षालय को संत कबीर की वाणी व उनके दोहे से सजाया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलास राम साहू, अध्यक्षता पिंटू वर्मा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गण सर्वश्री सेवाराम साहू,आशाराम साहू,रूपेश वर्मा, श्री जांगड़े, आयोजक प्रेमलाल कंवर, ऊदल कंवर एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि प्रेमलाल कंवर गांव के वरिष्ठ नागरिक होने के साथ ही पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी हैं। पूर्व में उनके द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया है जो आज बड़ा वृक्ष बनकर राहगीरों की थकान मिटाते हैं। इसके अलावा पूर्व में उनके द्वारा नया तालाब पहुंच मार्ग में स्वयं के व्यय से लगभग 10 लाख रुपए का पुलिया निर्माण तथा प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है इसके अलावा बैठेने की व्यवस्था हेतु चार नग चबूतरे का निर्माण भी कंवर परिवार द्वारा स्वयं के व्यय से किया गया है जिसका लाभ ग्रामवासी ले रहे हैं।
Thursday, February 24, 2022
Home
Unlabelled
मुड़तराई में कबीर चौरा राहगीर प्रतीक्षालय का हुआ लोकार्पण
मुड़तराई में कबीर चौरा राहगीर प्रतीक्षालय का हुआ लोकार्पण
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu