गरियाबंद /मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में शांति व सद्भावना के अग्रदूत मानव धर्म के प्रणेता पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति नयापारा राजिम आश्रम, निकट लोमश ऋषि आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शिव महापुराण कथा का आयोजन 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2022 को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जा रहा है ।प्रथम दिवस 27 फरवरी को शिव महापुराण कथा का प्रारंभ वक्ता महात्मा दीप्ति बाई जी के गरिमामय उपस्थिति में, महात्मा प्रभु चरणानंद जी, महात्मा धारानन्द जी, महात्मा आत्मप्रभा बाई जी एवं उपस्थित अतिथिगण श्री लेख राम साहू, पूर्व विधायक कुरूद, श्री विपिन कुमार साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ रायपुर, श्री रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद ,श्री
शेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य वक्ता महात्मा दीप्ति बाई जी ने शिव महापुराण कथा महात्म्य के बारे में बताया कि शिव का अर्थ ही है "कल्याण स्वरूप और कल्याण प्रदाता" । परम ब्रह्म के इस कल्याण रूप की उपासना उच्च कोटि के सिद्धो ,आत्मकल्याणकामी साधको एवं सर्वसाधारण आस्तिकजनों, सभी के लिए परम मंगलमय, परमकल्याणकारी, सर्वसिद्धिदायक और सर्व श्रेयस्कर है। शिवमहापुराण कथा को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।उपस्थित भक्तगणों के लिए निःशुल्क भंडारे की भी व्यवस्था समिति की ओर से किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पी.एल. तारक जी,श्री अनिश दीवान जी,श्री एम आर वर्मा जी, श्री उग्रसेन पटेल जी,श्री सत्यप्रकाश साहू जी,श्री अनिल रेगे , गणेश साहू ,श्रीमती सीमा गंजीर, श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू ,श्रीमती सरिता साहू का योगदान सराहनीय रहा।उक्ताशय की जानकारी श्री उग्रसेन पटेल जी ने दिया।Monday, February 28, 2022
Home
Unlabelled
राजिम माघी पुन्नी मेला में त्रिदिवसीय शिव महापुराण का आयोजन
राजिम माघी पुन्नी मेला में त्रिदिवसीय शिव महापुराण का आयोजन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu