मुड़तराई स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, February 5, 2022

मुड़तराई स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी


गरियाबंद  / राजिम  / कोपरा :-समीपस्थ ग्राम मुड़तराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षकों ने बसंत पंचमी पर विद्यार्थियों को इस पर्व का महत्व एवं उपयोगिता को बताया। पीले पुष्प ,आम के बौर एवं बसंती वस्त्र से मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा छात्रों ने इस दौरान सरस्वती वंदना
किया। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुलास राम साहू ने विद्यार्थियों से कहा कि संस्कृति में ही संस्कार पलते हैं। हमें अपने नियमित जीवन में ऐसे ही संस्कारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। संस्था के प्रधान पाठक सेवाराम साहू ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताया और अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती
ज्ञान, कला और संगीत के अधिष्ठात्री देवी है जिनके जन्मोत्सव पर आज हमें उनकी वंदना करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान शिक्षक आशाराम साहू, रूपेश वर्मा, श्री जांगड़े एवं पिंटू वर्मा सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।