गरियाबंद / राजस्थान के अजमेर में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती अजमेरी के 810 वे उर्स मुबारक पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अपनी हाजरी करते हुए हुजूर गरीब नवाज में चादर पेश की और गरियाबंद जिले तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश सुख शांति समृद्धि के लिए दुआ की। अजमेर शरीफ से फोन में नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बताया कि खादिम मिन्हाज भाई के रह परस्त उन्होने ख्वाजा शरिफ की दरगाह में अकीदत पेश करते हुए गरियाबंद नगर के साथ ही छत्तीसगढ़ और देश के लिए सुख शांति, उन्नति और खुशहाली के लिए दुआएं की है। उनके साथ गरियाबंद जिले से भी कई लोग पहुॅचे थे उन्होने भी गरीब नवाज में अकीदत पेश कर गरियाबंद के उन्नति और विकास की दुआए की।
ज्ञात हो कि हर साल सुफी संत की पुण्यतिथि, उर्स गरीब नवाज अजमेर राजस्थान में बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश विदेश के लाखो श्रद्धालुओं ने अजमेर में अपनी हाजरी लगाते है। इसमे छत्तीसगढ़ और गरियाबंद जिले से भी बड़ी संख्या में लोग पहुचे थें। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के साथ नपा के सभापति आसिफ मेमन, फैज मेमन, कादिर मेमन, अबरार मेमन, जुनैद मेमन, फैजु शेखानी शामिल रहे।Wednesday, February 9, 2022
Home
Unlabelled
नपा अध्यक्ष ने अजमेर गरीब नवाज में चादर पेश कर कि गरियाबंद और प्रदेश के सुख शांति समृध्दि की दुआ
नपा अध्यक्ष ने अजमेर गरीब नवाज में चादर पेश कर कि गरियाबंद और प्रदेश के सुख शांति समृध्दि की दुआ
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu