गरियाबंद / राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर मुख्य मंच के पास 26 फरवरी को श्रम विभाग द्वारा रोजगार मेला का आयोजन डॉ शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था।नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के राजिम आगमन पर राजिम के प्रवेश द्वार ब्रम्हचर्य के पास पुल पर अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी (अजाक्स)संघ जिला गरियाबंद के
पदाधिकारियों द्वारा गज माला पहनाकर स्वागत वंदन किया गया।स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष फिंगेश्वर कमलेज बघेल,ब्लाक सचिव डगेश्वर ध्रुव,मीडिया प्रभारी हरीश लाल टांडे,तीजू राम रात्रे,गणेशु राम खूंटे, जगदीश डहरिया, नोहर मल्होत्रा, टीकू ध्रुव सहित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।