गरियाबंद / :- कोपरा सुरसाबधा गांव की छात्र ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर राजनांदगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। छात्र डोमेन्द्र कुमार साहू ने छ . ग. रैंक 333 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 566 अंकों के साथ हासिल की। छात्र का मेेडिकल में चयन से परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके घर जश्न का माहौल रहा।
छात्र डोमेन्द्र कुमार साहू के पिता डॉ भारत लाल साहू पेशे से डॉक्टर मां श्रीमती सविता साहू ग्रीन गृहणी है इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2021 में कोविड-19 शुरू होने के चलते डोमेन्द्र साहू ने नीट की तैयारी घर में रहकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से की हैं । छात्र डोमेन्द्र साहू की सफलता पर उनके बड़े भैया डॉ हेमंत साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, कोपरा परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष कमलेश कमल सिन्हा साहू , शिक्षक मदन लाल साहू, शिक्षक महेंद्र साहू डॉ टोमन साहू होरी लाल साहू साहू थानेश्वर साहू प्रताप साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदन साहू श्रीमती पुष्पा साहू पूरन साहू लालजी साहूगांव में रहकर नीट की तैयारी की थी। गांव में पहली बार छात्रा की नीट में सफलता पर लोगों ने खुशी जताई।