शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री सीता रमन जी बधाई के पात्र हैं - कमलेश साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, February 4, 2022

शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री सीता रमन जी बधाई के पात्र हैं - कमलेश साहू


गरियाबंद / राजिम /कोपरा  :- केंद्रीय बजट विकासशील बजट है इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही साथ गांव गरीब किसान के सपनों को साकार करने वाला है, उक्त बातें केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू ने कही। चालू वित्त वर्ष में समर्थन मूल्य में 1208 लाख टन खरीद किये गए धान और गेंहू के मूल्य 2. 37 लाख करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। यह राशि 2014 की तुलना में 4 गुना है। 3.8 करोड़ घरों में नल लगाने के लिए 60000 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है एवं सस्ते आवास के 80 लाख परिवार का चयन किया जाएगा, टीवी के माध्यम से शिक्षा के लिए चैनलों की संख्या 12 से बढ़कर 200 किया जाएगा इन सब अधिकतम लाभ ग्रामीण बच्चों को, गरीब और किसानों को होगा। सिचाई को समवर्ती सूची में शामिल किए जाने का लाभ यह है कि बजट में सिंचाई के लिए 44 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। जनवरी 22 में जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख का हुआ है जो रिकार्ड है। महामारी के बाद भी आय कर में कोई अतिरिक्त बोझ नही डाला गया है,   फिजिकल डेफिसियेट 6.9 से घटाकर 6.4 का लक्ष्य रखा गया है। रक्षा रिसर्च के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है।  साहू ने आगे कहा कि यह बजट दूरगामी सकारात्मक नतीजे देने वाला बजट है, इससे कृषि उपकरण सस्ते होंगे वही रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने वाला बजट है। कुल मिलाकर यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी बजट है, इस शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  एवं वित्त मंत्री सीता रमन जी बधाई के पात्र हैं।