पीएम मोदी एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह देव का जताया आभार
गरियाबंद - भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गरियाबंद जिले को खेलो इंडिया सेंटर के लिए चयनित किये जाने से जिले के युवाओं में खुशी की लहर है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ़्फ़ार मेमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके सहित जिले के तमाम खेल प्रेमियों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को बधाई दी है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ़्फ़ार मेमन ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेल के विकास के लिए गरियाबंद जिले का चयन किया जाना जिले के लिए गर्व की बात है। यहाँ के खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा है, खेलों इंडिया सेंटर स्थापित होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। विशेषकर जिले के ग्रामीण, पिछड़े, आदिवासी और महिला खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
नपा अध्यक्ष मेमन ने बताया कि प्रदेश भर में खेलो इंडिया वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के लिए गरियाबंद जिले को चयन होने से जिले के वालीबॉल खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गरियाबंद में वालीबॉल के सैकड़ो खिलाड़ी निकल चुके है जो अपने प्रतिभा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरियाबंद का नाम रोशन कर चुके है। अब सेंटर के स्थापना होने से सुविधाए बढ़ेगी तो ओर अधिक युवा खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने सामने आएंगे।ज्ञात हो कि केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए देशभर में खेलों इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही हैं। इसे लेकर खेल मंत्रालय ने जून 2020 में देश में 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोलने की योजना बनाई थी। योजना में प्रत्येक जिले में एक सेंटर स्थापना का लक्ष्य है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन से भी सभी जिलों के लिए प्रस्ताव मंगाए गए थे। जिसके अवलोकन के बाद चार मार्च को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में सात खेलो इंडिया सेंटर के स्थापना को मंजूरी दी गई। ये सातों सेंटर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। इसमें गरियाबंद जिला भी व्हालीबाल खेल के चयनित किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन सेंटरों में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा, ताकि जमीनी स्तर पर खेल अधोसंरचना की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, विनोद यादव, आशिष शर्मा, अजय रोहरा, मुकेश दासवानी, राधेश्याम सोनवानी, आसिफ मेमन, परस देवांगन, केशव साहू, विष्णु नेताम, रिज़वान मेमन, युगल संदरिया, सुमित पारख, वंश गोपाल सिन्हा, रीतेश यादव, प्रह्लाद ठाकुर, आनंद ठाकुर, दीपक तिवारी, भीम साहू सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह देव का आभार जताया है।