गरियाबंद / राजिम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार,जिला मुख्य आयुक्त बैशाखू राम साहू की उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर व जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में व डी ओ सी(स्काउट)आशीष साहू एवं डी ओ सी(गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में
पर्वतारोहण,व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में गरियाबंद जिले के 36 स्काउट गाइड 04 प्रभारी स्काउटर अर्जुन धनंजय सिन्हा, बलराम देवांगन,प्रभारी गाइडर चित्रा नागेश,रेवती ध्रुव के नेतृत्व में पचमढ़ी रवाना हुए। इस अवसर पर मुख्य आयुक्त बैशाखू राम साहू ने कहा कि आप सभी पर्वतारोहण एवं आपदा प्रबंधन शिविर में शामिल होकर अपनी प्रतिभा कीप्रदर्शन करते हुए जिले व राज्य का नाम रोशन करें। जिला सचिव रोमन लाल साहू ने कहा कि सभी प्रतिभागी एवं प्रभारी एडवेंचर शिविर में सावधानी एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइड लाइन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विकासखंड सचिव लुकेश्वर प्रधान एवं जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू उपस्थित थे।Friday, March 4, 2022
Home
Unlabelled
गरियाबंद जिले के 36 स्काउट- गाइड व 04 स्काउटर गाइडर पचमढ़ी रवाना हुए
गरियाबंद जिले के 36 स्काउट- गाइड व 04 स्काउटर गाइडर पचमढ़ी रवाना हुए
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu