गरियाबंद / नेशनल हाइवे 130 C पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। 20 से अधिक लोग घायल है। जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे में 4 महिलाओं की मौत की खबर भी सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। 07 लोगो की घायल गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाने में जुट गया है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल मजरकट्टा गांव के एक ही परिवार के है। जो छट्टी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे।Tuesday, March 15, 2022
Home
Unlabelled
दर्दनाक सड़क हादसा- ट्रैक्टर ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत 4 महिलाओं की मौके पर मौत 20 की हालत गंभीर
दर्दनाक सड़क हादसा- ट्रैक्टर ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत 4 महिलाओं की मौके पर मौत 20 की हालत गंभीर
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu