सरस्वती सायकल योजना के तहत 63 छात्राओं को साइकिल वितरित - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 7, 2022

सरस्वती सायकल योजना के तहत 63 छात्राओं को साइकिल वितरित

गरियाबंद / पाण्डुका :- सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  खोवा लाल शर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि  चंद्रहास साहू की  गरिमामय उपस्थिति में कक्षा नवमी के शिक्षण सत्र 2021-20 22 के अध्ययनरत 63 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया

जिससे छात्राओं और पालकों में खुशी देखी गई। साइकिल पाकर छात्राएं काफी उत्साहित दिखे इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू ने कहा कि हर वर्ष शासन की योजनाओं के अनुसार नवमी में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाती है छात्राएं दूर-दूर से पैदल स्कूल पहुंचती है जिसके चलते
समय और श्रम दोनों नष्ट होता है साइकिल मिल जाने से जहां उनका रास्ता आसानी से कटेगा वही समय और श्रम भी कम लगेगा तथा घर से स्कूल की दूरी भी जल्द तय होगी जिसके चलते अपने बचे हुए समय में बच्चे पढ़ने में समय लगा सकेंगे विशिष्ट अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खोवालालशर्मा ने कहा प्रत्येक वर्ष भाती इस वर्ष नवमी के 63 छात्राओं को यह साईकिल शासन की योजनाओं के अंतर्गत दिया जा रहा है जिसे छात्राएं अब घर से बहुत कम समय में स्कूल पहुंच सकेंगे इस कार्यक्रम में सफल बनाने में प्रचार वाय. आर. साहू एवं समस्त स्टॉप सराहनीय योगदान रहा