गरियाबंद / फिंगेश्वर :- प्रधानमंत्री सुपोषण योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के निरीक्षण करने पूर्व जनपद सदस्य चन्दन साहू शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँचे।निरीक्षण के लिए पहुंचे चन्दन साहू ने मध्यान्ह भोजन संचालन कर्ता समूह के सदस्यों से बात चीत कर जानकारी लिया कि मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन में क्या क्या सामग्री दिया जाता है। आचार, पापड़,दाल,चांवल के गुणवत्ता को भी देखा।आज मध्यान्ह भोजन में दाल,फूलगोभी,भाटा, आलू की
सब्जी,और टमाटर की चटनी परोसा गया। बच्चों को पौष्टिक भोजन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फोर्टिफाइट चांवल दिया जा रहा है, जो शासन का बहुत ही अच्छा पहल है। मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता को देखकर खुशी जाहिर किया।निरीक्षण के समय संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षक लालजी सिन्हा, शिक्षक टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू संचालन कर्ता समूह के गोदावरी बाई, बिसाहिन बाई, भगवती साहू उपस्थित रहे।Saturday, March 12, 2022
Home
Unlabelled
पूर्व जनपद सदस्य ने किया मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण
पूर्व जनपद सदस्य ने किया मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu