सेक्टर स्तरीय महिला जागृति शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, March 10, 2022

सेक्टर स्तरीय महिला जागृति शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गरियाबंद /छुरा / पांडुका: -समीपस्थ ग्राम कुटेना में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर्यवेक्षक एवं अधिकारियों के द्वारा जनमानस तक पहुंचाने का कार्यक्रम सेक्टर इस्त्री महिला जागृति शिविर मैं मुख्य अतिथियों मैं जनपद पंचायत सदस्य बुँदा साहू        सरकड़ा ,जनपद पंचायत सदस्य पोड रँजनी चौरे ,ग्राम पंचायत कुटेना के सरपंच देव सिंग, उपसरपंच लतेशवरी मारकाँडे एवं आसपास के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ग्राम के सभी महिलाओं एवं स्कूल की बालिकाओं

को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया जिसमें शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्य योजनाएं हैं इसमें ग्राम के चार गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया जिनका गोद भराई हुआ वह महिलाएं श्रीमती टामहेश्वरी साहू ,श्रीमती मेष कुमारी ,श्रीमती नीता, श्रीमती रानी ग्राम कुटेना के ही गर्भवती महिलाएं थी इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से संचालित कर रहे श्रीमती राधा रानी सोनी पर्यवेक्षक ,श्रीमती प्रीति महावीर पर्यवेक्षक, श्रीमती ईश्वरी पटेल पर्यवेक्षक पोड के द्वारा मुख्य योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वह -नोनी सुरक्षा योजना ,सुकन्या
समृद्धि योजना ,प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना ,सक्षम योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह के बारे में दिया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पोस्टिक पकवान बनाकर उसका प्रदर्शन किया गया तथा उसमें प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार भी रखा गया था इस संदर्भ में रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मन को मोहने वाली बहुत सारी रंगोलियां बनाई गई जनपद पंचायत सदस्य बुँदा  साहू ने नारी है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है महिला को जगाने के लिए विभिन्न तरह की उदाहरण देकर बालक एवं बालिकाओं में किसी भी तरह का भेदभाव ना करें हर कार्य को आज महिलाएं कर रही है और हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है इसलिए बालिकाओं को भी अपने बालकों के समान ही उनका  भी परवरिश सामान्य तरह से करें उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जनपद पंचायत सदस्य रजनी चौरे ने कहा कि महिलाएं जब गर्भवती होती है उस समय से ही कई सरकार का योजना है जिसमें उन्होंने सरकार के द्वारा कन्या समृद्धि योजना ,कौशल्य मातृ योजना आदि योजनाओं का फिर से महिलाओं को याद कराया एवं सरकार द्वारा की जाने वाली सामूहिक विवाह सुकन्या योजना का लाभ उठाने एवं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर उनका विस्तृत जानकारी लेने के लिए सभी महिलाओं को आग्रह किया एवं इतनी तपती धूप में भारी भीड़ को धन्यवाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को जो भी सरकार के द्वारा गर्भावस्था में जो सुविधाएं प्रदान की जाती है उनके बारे में उनके द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया तथा कोविड-19 वैक्सीन जो नहीं लगाए हैं चाहे वह पहला दूसरा या प्रिकॉशन डोज हो वह भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाने की व्यवस्था किया गया था मुख्य रूप से उपस्थित थी ग्राम के गणमान्य नागरिक रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत कुटेना ,स्टाफकृष्ण कुमार जी का विशेष सहयोग रहा