गरियाबंद / फिंगेश्वर :- मानस गान सम्मेलन मे अतिथि के रूप मे राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजी मभक्ति माता मंदिर समिति राजी म रामू राम साहू एवं अन्य भक्ति गाना समापन दिवस पर पहुंचकर मानस गान का श्रवण किया जहां पर आयोजन समिति के संयोजक छगन लाल साहू सियाराम साहू आसाराम साहू शत्रुघ्न साहू साहू सहित सदस्यों ने मुख्य अतिथि रामू राम साहू का तिलक लगाकर तथा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया साथ ही अन्य विशेष अतिथियो जिला साहू संघ के संरक्षक कुंदन लाल साहू नगर साहू संघ के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल साहू नगर साहू संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू संरक्षक विषय लाल साहू कोषाध्यक्ष चंद्रिका साहू सहित अन्य अतिथि गण का स्वागत तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट
करके किया गया मुख्य अतिथि की आसंदी से रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि मानस गान सम्मेलन समारोह के माध्यम से समस्त लोगों को एक सत्संग करने बैठने मिलने जुलने तथा प्रेम का वातावरण बनता है श्री साहू ने कहा कि भारत धर्म भूमि हैं जहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जन्म लेकर हम सबको मर्यादा का पाठ पढ़ाया है श्री साहू ने कहा कि रामचरितमानस महाकाव्य है जिसमें भगवान राम के चरित्र एवं गुणों का वर्णन हुआ है जो सभी हो जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है भगवान राम सेवा भाव को लेकर मनुष्य तथा पशु पक्षी एवं सभी का सेवा किया है तथा सब के प्रति प्रेम रखा था जो हम सबके लिए प्रेरणादाई हैं श्री साहू ने भारत भूमि को देव भूमि बताया तथा समस्त ग्राम वासियों को एक साथ मिलजुल कर चलने एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया इस अवसर पर आभार प्रदर्शन श्री छगन साहू ने किया साथ ही महिला मानस मंडली बालोद सहित अनेक नामी मंडल यहां उपस्थित होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की तथा ग्राम वासी एवं सोता समाज श्रवण कर भरपूर आनंद लिया आयोजन समिति तथा श्रोताओं द्वारा प्रत्येक मंडली को सम्मान राशि भी प्रदान कर सम्मानित किया गया

