दानवीर भामाशाह जयंती पर 21 अप्रेल को 101 यूनिट का विशाल रक्तदान शिविर - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, April 18, 2022

दानवीर भामाशाह जयंती पर 21 अप्रेल को 101 यूनिट का विशाल रक्तदान शिविर

धमतरी /मगरलोड :- तहसील साहू समाज धमतरी एवं परिक्षेत्र साहू समाज झिरिया के संयुक्त तत्वधान में दानवीर भामाशाह जी के जयंती के अवसर पर 21अप्रेल 2022 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे से 11बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन डोंगेश्वर धाम देवपुर मेला स्थल में किया गया है। जिसमें जिला,तहसील,परिक्षेत्र,ग्रामीण के पदाधिकारीओ व झिरिया परिक्षेत्र के सभी गाँव से कर्मा सेना के युवाओं द्वारा 101 यूनिट रक्तदान किया जावेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने व सभी सामाजिक पदाधिकरीओ की उपस्थिति की अपील तहसील अध्यक्ष अवनेंद्र साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष डेरहु राम साहू ने की है।