सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक योगेश्वर साहू को दी गई विदाई - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, April 12, 2022

सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक योगेश्वर साहू को दी गई विदाई

गरियाबंद / राजिम  / कोपरा :- संकुल केंद्र कोपरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में लंबे अरसे तक पदस्थ रहे प्रधान पाठक योगेश्वर साहू के सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार, छात्र छात्राओं तथा शाला विकास समिति की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत पूजन अर्चन एवं समस्त शिक्षकों व शाला विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनके स्वागत से हुई। इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि श्री योगेश्वर साहू का व्यक्तित्व बहुत मृदुभाषी रहा है। अपने

कर्तव्य को पूरी गंभीरता एवं संजीदगी से निभाया है तथा समाज को गढ़ने वाले और समाज का निर्माण करने वाले के रूप में उन्होंने कार्य किया।संस्था के वर्तमान प्रधान पाठक सेवाराम साहू ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में लोगों का आना जाना बना रहता है लेकिन कुछ लोग अपने व्यक्तित्व और कार्यों से आमजनों के दिल में जगह बना लेते हैं।जिस प्रकार पुराने पत्ते झड़ने पर नए पत्ते आते हैं उसी प्रकार सेवानिवृत्त होने पर दूसरे व्यक्ति को उनके कार्यों को अग्रसर करने का अवसर मिलता है। श्री योगेश्वर साहू ने अपने कार्यों के माध्यम से अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। विदित हो कि सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक
योगेश्वर साहू की प्रथम नियुक्ति माध्यमिक विद्यालय पसौद में ततपश्चात माध्यमिक शाला तर्रा में एवं वर्ष 2008 से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदस्थ रहे एवं प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत होकर 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गीत गाकर प्रधान पाठक योगेश्वर साहू को विदाई दी गई। इस दौरान सभी शिक्षकों व पदाधिकारियों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता ,प्रतीक चिन्ह तथा श्रीफल भेंट किया गया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू,संस्था के प्रधान पाठक सेवाराम साहू, शिक्षक आशाराम साहू,द्विजराम जांगड़े ,रूपेश वर्मा,वीरेंद्र साहू, शिक्षिका पूर्णिमा देवांगन, ऊदल कंवर,पिंटू वर्मा,धर्मिन साहू,कल्याणी ध्रुव,ललिता साहू,लता साहू कुसुम साहू,यशोदा साहू एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।