गरियाबंद / भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू एवम जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में एक तुगलकी आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित सार्वजनिक आयोजनों पर 19 बिंदुओं की शर्त सहित पाबंदी लगा दी है। अघोषित आपातकाल लगाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, आपातकाल लगाकर उसने हमें जीने के अधिकार से पूर्व में भी वंचित कर दिया था। सत्ता के नशे में चूर बघेल सरकार द्वारा लाये गए इस काले कानून के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा 16 मई (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से गांधी मैदान गरियाबंद में जेल भरो आंदोलन के माध्यम से उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Saturday, May 14, 2022
Home
Unlabelled
लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन
लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
