छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय योजनाओं का बुरा हाल - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, May 7, 2022

छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय योजनाओं का बुरा हाल

गरियाबंद /छुरा :- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते मोदी सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना धरातल पर दम तोड़ रही है।ओबीसी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर को शुद्ध पेयजल मिले जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी प्रत्येक घरों में पीने योग्य पानी मिल सके ऐसी संवेदनशील मोदी सरकार की योजनाओं पर पतीला लगा रही है यहां की कांग्रेस सरकार

जल जीवन मिशन योजना में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है मानिटरिंग करने वाली एजेंसियां फ़ील्ड से जानबूझकर गायब है पाईप बेतरतीब तरीक़े से फैला कर छोड़ दिया गया है साथ ही साथ गड्डो को भी नही भरा गया।अनमोल जल सड़को पर व्यर्थ बह रहा है।