गरियाबंद / फिंगेश्वर :- श्री कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तारक हेतु जिला गरियाबंद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू , कार्य विस्तारक श्रीमती देवकी साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन द्वारा दिया गया प्रभार क्षेत्र भाजपा शक्ति केंद्र बोरसी भाजपा मंडल फिंगेश्वर शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम के बूथ अध्यक्ष एवं मतदान केंद्र समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिल कर
भाजपा का कार्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र की श्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि तथा छत्तीसगढ़ राज्य के भूपेश सरकार की नाकामी को लोगों को बताया तथा आने वाले सन 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने और छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु कार्य करने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया इसअवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मीडिया प्रभारी श्रीमती खुशी साहू , वरिष्ठ छन्नू लाल साहू , बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य गण तुलसी राम साहू, हुमन साहू, केसू राम साहू, रवि कुमार साहू, प्रहलाद साहू, ओंकार साहू, बीसेलाल साहू एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

