गरियाबंद /पाण्डुका:― स्थानीय रूपसिंग सिन्हा जी की सुपुत्री का आकस्मिक निधन सोमवार 23 मई को हो गया था , जिसका पँचनाहवन कार्यक्रम शुक्रवार को रखा गया । पिता व परिवारजनों ने पुत्री दुर्गा की स्मृति में सीतला तालाब में पीपल वृक्ष का रोपण कर श्राद्धाजंलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर सिन्हा जी ने कहा की अपने स्मृति शेष पुत्री की याद में अगर हम कोई पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन उनकी याद दिलाता रहेगा। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को अपने प्रियजनों की याद में पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। बेटी की इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती की उनके नाम पर लगाया गया वृक्ष हरा-भरा रहे और शीतल छाया दे। हर मानव पर प्रकृति का ऋण होता है जो न केवल जीते जी अपितु मरने के बाद भी रहता है। अगर हम उनकी स्मृति में उनके नाम से कोई पौधा लगाते हैं तो यह ब्रह्मभोज से भी बड़ा पुण्य का कार्य हैं।
Friday, May 27, 2022
Home
Unlabelled
बेटी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पिता ने वृक्षारोपण कर श्रधांजलि अर्पित किया।
बेटी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पिता ने वृक्षारोपण कर श्रधांजलि अर्पित किया।
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
