गरियाबंद / राजिम :- अंचल में अक्षय तृतीया के पर्व धूमधाम से मनाया गया । इसकी तैयारी बच्चे कई दिनों से कर रहे थे इस मौके पर वर पक्ष की जहां बाजे गाजे के साथ बारात निकली। वहीं वधु पक्ष के बच्चों ने बारात स्वागत,भाँवर व टिकावन की परंपरा को निभाते हुए शादी संपन्न कराई।बच्चों ने बाकायदा इसकी तैयारी हेतु छोटे छोटे वाद्य यंत्रों का सहारा लिया तथा कपड़े व साड़ियों का मंडप तैयार किया। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों ने भी बच्चों का सहयोग कर इस खुशियों के अवसर में साथ निभाया।ग्राम मुड़तराई में इस दौरान जागेश्वरी साहू, उमेश्वरी साहू,याशना साहू,भूमिका साहू,लक्ष्य साहू,मयंक साहू ने आदि अक्ति पुतरी विवाह में शामिल हुए।
Wednesday, May 4, 2022
Home
Unlabelled
अक्ति पर पारंपरिक रूप से रचाया गुड्डे गुड़ियों का विवाह
अक्ति पर पारंपरिक रूप से रचाया गुड्डे गुड़ियों का विवाह
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
